मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नारघाट स्थित शहीद उद्यान में जाकर अमर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर बच्चों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्जवलित कर श्रद्घासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात बच्चों ने कैंडिल मार्च निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पक्केघाट पहुंचकर समाप्त हुआ। पक्काघाट पहुंचे छात्र-छात्राओं ने भारत की स्वतंत्रता को अक्षुण्य रखने का शपथ लिया तथा शहीदों के नाम दीप जलाकर गंगा में प्रवाहित किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में अमर शहीदों को याद किया गया। बच्चों ने देश की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर रीतू भंडारी, प्रबंधक अनंत राज भंडारी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय सहित मनीष सिंह, रामलोचन मौर्य, नेहा श्रीवास्तव, स्नेहा यादव सहित बच्चों में निशांत, वैभवी, अली अहद, आर्या भंडारी, पाटला, श्रेया सिंह, वंशिका वर्मा, स्नेहा सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।