विंध्याचल। नियमित सफाई नहीं होने के कारण चट्टी चौराहों पर कूड़ा बिखरा हुआ है। स्थिति देखकर लगता है कि यहां महीनों से सफाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बनारस बस स्टैंड, बरतर तिराहा, रेहडा चुगी, बंगाली चौराहा, बावली चौराहा, स्टेट बैक चौराहा, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, विंध्य धाम की सातों गलियों में नाली जाम होने पर बरसात का पानी रोड पर बह रहा है। कूड़ा बिखरा पड़ा है। फतेहपुरी की गली, बच्चा पाठक गली, कोतवाली रोड गली, जयपुरिया गली, पश्चिम मुहाल, पूरब मुहाल, चिकान टोला गली, स्टेशन रोड गली, सहित रेहड़ा रेलवे पुल पटेगरा नाला पुल , दुध नाथ अंडर ग्राउड रेलवे पुल आदि स्थानों पर बरसात की पहली पानी गिरते ही नाली नाला जाम सड़क पर पानी बहता है। भक्त गंदे पानी से गुजरकर देवी के दर्शन पूजन करने के लिए जाने को मजबूर रहते हैं।