उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क पेयजल शिविर चल रहा है। शिविर के तीसरे दिन मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने स्काउट गाइड का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड की सेवा भाव लोगों के लिए प्रेरणा का श्रोत है। जनमानस को स्काउट गाइड से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके बाद नवागत डीआरएम अमिताभ कुमार ने भी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान बुधवार को स्काउट गाडड के कार्यो की प्रशंसा की। इस दौरान कुलदीप शुक्ला, कमलेश द्विवेदी, मनोज कुमार नीलम, सर्वेश सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, पायल गौड़, दिनेश पटेल आदि ने स्काउट गाइड के बच्चों के साथ रेलयात्रियों को पानी पिलाया। इसी प्रकार चुनार रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन पेयजल सेवा शिविर के दौरान मेजर गणेश प्रशाद सिंह, अंकित कुमार सिंह, मंजू चौधरी, डा. जय कुमार गुप्ता, सुधा रानी सिंह, प्रदीप मौर्या, स्वाती विश्वकर्मा सहित स्काउट गाइड ने यात्रियों को पानी पिलाया। शिविर में राजकीय पीजी कालेज चुनार, पीडीएनडी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गंगा ओपेन ग्रुप के रोवर और रेंजर तथा स्काउट व गाइड प्रतिभाग कर रहे है।