फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड मझवां में पीडी डा. हरिचरण सिंह ने विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मझवां गांव के ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी से किया था। ग्रामीणों की शिकायत थी कि गांव में प्रधान गीता देवी द्वारा खडंजा और आवास मानक के विपरीत बनवाया जा रहा है। पीडी, डीआरडीए के डीके श्रीवास्तव व वीडीवो विजय नाथ दुबे की संयुक्त टीम ने जांच किया। ग्रामीणों की मांग पर पूर्व प्रधान राजू सिंह द्वारा बनाए गए खड़जे की जांच की गई। जिसमें प्रथम दृष्टिकोण में कमियां पाई गईं जिसकी रिपोर्ट बना कर जिलाधिकारी को दिया जाएगा। इस दौरान जेई अरुण राय, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मिश्रा, ग्राम प्रधान गीता देवी, कुंज विहारी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें