मिर्जापुर। ऋण मोचन योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को तहसीलवार प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने बताया कि 22 सितंबर को आदर्श इंटर कॉलेज सुगापाख में मड़िहान तहसील में रमाशंकर सिंह पटेल, लालगंज तहसील का बापू उपरौध इंटर कॉलेज में 23 सितंबर को विधायक राहुल प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे। वहीं सदर तहसील के लाभार्थियों को जंगीरोड स्थित सिद्घि बैंक्वेट हॉल में 24 सितंबर को विधायक सुचिश्मिता मौर्य और रत्नाकर मिश्रा करेंगे। डीएम ने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिया कि ऋण मोचन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ससमय तैयारियां सुनिश्चित करें।