फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कछवां। थाना क्षेत्र के रामापुर गांव मे एक महिला ने बीती रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया । लोगों का कहना है कि परिवार मे कई दिनों से कलह चल रहा था तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया ।कछवां क्षेत्र के रामापुर गांव में शमशेर बहादुर पासी 30 वर्ष की शादी कोलरा गांव थाना गोपीगंज जिला भदोही में रोहित लाल की बेटी गरिमा से 24 अप्रैल 2015 में हुई थी।गरिमा अपने ससुराल रामापुर आ गई लेकिन एक सप्ताह बाद ही वापस अपने पिता के घर चली गई। उसके पिता का आरोप है कि गरिमा अपने विवाह से खुश नही थी। मुझसे कहा था कि हम वहां नहीं जाएंगे शमशेर का हमारी जेठानी से नजायज संबंध है ,लेकिन एक पिता को बेटी को घर मे रखना नागवार लगा और तब पिता ने समझा बुझा कर बेटी की एक साल बाद विदाई कर दिया था। गरिमा ने अपने पिता से शुक्रवार को शाम पांच बज कर 45 मिनट पर फोन करके कहा कि पिता जी हमारा मन नही लग रहा है हमें ले चलिए। पिता ने कहा मै एक दो दिन मे आकर ले जाऊंगा । इसके बाद गरिमा ने पूना में रह रहे अपने पति शमशेर बहादुर से भी बात और भोजन बनाने चली गई ।शमशेर एक माह पहले ही पूना गया था । इसके बाद गरिमा ने अपनी देवरानी व जेठानी से कहा कि हम सोने जा रहे हैं और कमरे मे जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे के चुल्ले मे साड़ी बांध कर फांसी लगा ली ।गरिमा के पिता रोहित लाल ने कछवां थाने मे दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने व मारपीट कर फांसी लगा देने का आरोप लगाया है । पिता ने पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें