फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 51 विद्यालयों ने नोटिस का नहीं दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र निर्धारण के लिए जिले के सभी राजकीय, अनुदानित और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों से निर्धारित सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए सोमवार तक की अंतिम तिथि निर्धारित थी, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी 53 विद्यालयों ने डाटा अपलोड नहीं किया। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी किया। इनमें से दो विद्यालयों ने जवाब प्रस्तुत किया, जबकि शेष 51 विद्यालयों ने कोई जवाब नहीं दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि सभी संबंधित विद्यालयों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को भेज दी गई है। आगे निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें