मिर्जापुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए शुक्रवार को दूसरे चरण की लॉटरी निकाली गई। इसमें 486 बच्चों के लिए निजी स्कूलों का आवंटन किया गया। शिक्षा के अधिकार तहत दाखिले के लिए 1909 बच्चों के आवेदन आए थे। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र मेंं इसके लिए ऑनलाइन लाटरी निकाली। इसमें पात्र 1142 आवेदनों की लॉटरी निकाली गई, इसमें 486 बच्चों के विद्यालय का आवंटन किया। इसके साथ ही 656 बच्चों का आवंटन नहीं हो सका। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह व जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता नीरज सिंह के निर्देशन में लॉटरी निकाली गई। लॉटरी वाले इन सभी बच्चों का प्रवेश 31 मार्च तक सुनिश्चित कराकर एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र में पढ़ाया जाएगा। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया 31 मार्च तक प्रवेश कराया जाएगा।