फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समाधान दिवस पर 45 किसानो ने फार्म जमा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। स्थानीय बीज गोदाम केंद्र पर सोमवार को पीएम किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 45 किसानों ने फार्म जमा किया। 11, 12 एवं 13 अक्तूबर तक कैंप आयोजित कर संसोधन फार्म जमा कराया जाएगा। ट्रांजक्शन फेल्ड डाटा, अपात्र से पात्र करने, दूसरे खाते में हो रहे भुगतान को रोकने, मृतक या अपात्र किसानों के भुगतान को रोकने एवं किसान पात्र है परंतु पीएम किसान शो नहीं करने वाले किसानों का संशोधन फार्म जमा कराया गया। इस अवसर पर बीज गोदाम प्रभारी प्रवीण कुमार, कंप्यूटर आपरेटर शिवेंद्र पांडेय, टीए राबिन सिंह, एटीएम बसंत, सतीश एवं आशीष सिंह के अलावा अरुण कुमार सिंह, मोतीलाल कुमार, अरविंद सिंह, दिनेश गुप्ता, अनामय दुबे, मंगल मिश्रा, सुनील तिवारी आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें