फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला में 425 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बथुआ स्थित आईटीआई परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों ने चार सौ 25 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेला में 37 कंपनियों ने अपने स्टाल लगाए थे। इसमें हुई लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा में पांच हजार सात सौ अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से दो हजार नौ सौ 44 का चयन किया गया। रोजगार मेला में चार सौ 25 सफल अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर व्यक्ति को उसकी योग्यता का अधिकतम लाभ देने का प्रयास कर रही है। इसको इस प्रकार के रोजगार मेला के आयोजन से समझा जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व जिला विकास अधिकारी उपस्थित रहे। रोजगार मेला के आयोजन में रविशेखर आनंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन सेवायोजन के सहायक निदेशक सूर्यकांत कुमार, आईटीआई के प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार व जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें