फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों का यह त्यौहार मिठास पैदा करता है

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के दुबार कला के रामलीला मैदान पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संवोधित करते हुए काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी ने कहा की होली का यह त्योहार रंगो का मिठास पैदा करता है। कहा कि यह एक अद्भुत त्याहार है जो एकता का परिचायक है। ऐसे त्योहारों से योग्यता का विकास होता है। दुर्गुण दूर होते है और समाज में कटुता मिटाकर प्रेम बढाने का पर्व है होली। ब्लाक प्रमुख नरेन्द्र गिरि ने कहा की होली त्योहार एकता का संदेश देता है। हमें भाईचारा सिखाता है। भाजपा छानवे विधानसभा संयोजक जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि सभी पर्व समाज को संगठित बनाते है। इन त्योहारों से सभी सरकार का भेदभाव मिटता है। अध्यक्षता संतोष दुबे व संचालन ज्ञानधर तिवारी ने किया। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विष्णु सोनकर, जयशंकर तिवारी, शिवबहाल दुबे, सुरेन्द्र दुबे, विजय बहादुर मौर्य, अतुल त्रिपाठी, रामनाथ जायसवाल, जनक राम अग्रहरि, छोटेलाल, जे पी एडवोकेट, बालकृष्ण, उदित आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें