मिर्जापुर। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुपिया पटेल पुणे-दानापुर एक्सप्रेस (12149/50) ट्रेन को शनिवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से सुबह दस बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। पुणे-दानापुर एक्सप्रेस (12149/50) अब मिर्जापुर में भी रूकेगी। यहां के कारोबारियों, व्यापारियों सहित आम लोगों के बड़ी सौगात है। केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर पुणे-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के मिर्जापुर में ठहराव की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री के अनुरोध का संज्ञान लेते हुए रेल मंत्रालय ने पुणे-दानापुर एक्सिेस टरेन (12149/50) के प्रयागराज में स्टॉपेज की मंजूरी दे दी है।