फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की सूची बनाएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डीएम अनुराग पटेल ने रविवार को शिविर कार्यालय में बैठक लेकर उन किसानों की सूची बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जिनको पीएम की योजना के अनुसार छह हजार रुपये दिया जाना है। पहली किस्त के रूप में उनको इसी वित्तीय वर्ष में दो हजार रुपये दिया जाना है। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि घोषणा के अनुसार दो हेक्टेअर कृषि योग्य भूमि वाले किसानों की सूची को शीघ्र ही तैयार करें। उन्होंने कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि ऐसे किसानों को चिन्हित कर उनके खाते में प्रथम किस्त के रूप में दो हजार रुपये अंतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो किसान इस श्रेणी में आते हैं, उनका पूरा विवरण इस सूची में होना चाहिए। मसलन किस ब्लाक के हैं और उनके पास कितनी कृषि योग्य भूमि है। उनके परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में भी स्पष्ट विवरण होना चाहिए। इसके साथ ही डीएम ने अन्य दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर एडीएम राजितराम प्रजापति व अन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें