चुनार। दीपावली पर पटाखा नगर के मुख्य बाजार से हटकर नगर के परेड ग्राउंड पर बिक्री करने का कोतवाल ने निर्देश दिया। रविवार की शाम कोतवाल कमलेश पाल ने चौक बाजार गोला बाजार रस्तोगी तिराहा आदि इलाके में भ्रमण कर पटाखा बेचने वालों को हिदायत दिया की किसी दशा में पटाखों की बिक्री मुख्य बाजार में नहीं होगी। दिये गये निर्देश के बाद भी यदि कोई दूकानदार बाजार में आतिशबाजी व पटाखे बेचते मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पटाखे की बिक्री चुनार के परेड ग्राउंड पर होगी। कोतवाल ने अपने भ्रमण के दौरान सर्राफा व्यवसायियों से सीसी कैमरे लगवाने व खराब को ठीक कराने को कहा।