फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के भव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के रतनगंज स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर व अखाड़ा में आयोजित वार्षिक आयोजन के तहत देवाधिदेव का भव्य शृंगार और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान देवी जागरण में कलाकारों ने प्रभु के चरणों में भजन प्रस्तुत किया। मंदिर परिसर में सजाई गई गौरी-शंकर एवं मां अष्टभुजा देवी के भव्य स्वरूप की झांकी का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। कार्यक्रम के दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पुजारी बैजनाथ श्रृंगारिया, सुरेंद्र मौर्य, कमल सेन, विमल सेन, राकेश यादव, पप्पू जायसवाल, राजाराम, मुन्नू गौतम, राजू गौतम, दिलीप, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे। उधर नगर के लालडिग्गी तिराहा स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छट्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर की फूलों से की गई सजावट देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम के दौरान भक्तों के बीच अछवानी और पूड़ी प्रसाद रूप में बांटा गया। इस दौरान बद्री श्रीमाली, प्रवीण गुप्त, राजेश विश्वकर्मा, लक्ष्मण जायसवाल, शुभम, हिमांशु, मनीष, उमाशंकर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें