फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचआई अध्यक्ष को ठेकेदार का भुगतान रोकने को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएचआई द्वारा बनाए गए सड़कों की खराब गुणवत्ता पर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कड़ी नाराजगी जताई है। केंद्रीय मंत्री ने एनएचआई के अध्यक्ष युद्घवीर सिंह मलिक को पत्रक भेजकर खराब सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयासों से जनपद की सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा करनपुर पहाड़ी से लेकर गांधी घाट तक पांच किलो मीटर सड़क निर्माण और भरूहना चौराहे से लेकर आमघाट तक दो किमी सड़क निर्माण कराया गया था। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई थी। जिसके चलते सड़क उखड़ने लगी। लोगों ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से गुणवत्ता खराब होने की शिकायत की थी। सड़क निर्माण की गुणवत्ता अच्छी नही होने कारण ठेकेदार का पैसा रोकने का निदेश केंद्रीय मंत्री ने दिया है। साथ ही निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में गड्ढे हो रहे है उनको तत्काल दुरूस्त करने का निर्देश दिया कि बरसात के बाद सड़क की पुन: बनाने का निर्देश दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि विकास कार्यो में लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता किसी कीमत पर नही किया जाएगा। विकास कार्यो में लापरवाही या अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों, कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सड़क निमार्ण के बाद ठेकेदार को लगभग दो वर्ष तक सड़क की मरम्मत करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें