कछवां। प्रतिबंध के बाद भी आदर्श नगर पंचायत कछवां में पॉलीथीन का इस्तेमाल और बिक्री करने वाले पचास दुकानदारों नगर पालिका ने नोटिस जारी किया गया। नगर अध्यक्ष पनधारी कुमार यादव ने कहा कि आदर्श नगर पंचायत को पुरी तरह पॉलिथिन मुक्त करने में सभी व्यापारियों का सहयोग चाहिए। पहला नोटिस जारी किया गया। इसके बाद भी रोक नहीं लगी तो दूसरा नोटिस भेजने के बाद 500 रुपया जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में बैठक भी हुई जिसमें सभासद अनिल सेठ, नागेश बिंद, कृष्ण कुमार जायसवाल, अनिल सेठ, सुभाष मौर्या, सनातन सिंह, अजय सेठ, मनोज सिंह, सतीश सिंह, संजू मोदनवाल, उमेश केशरी, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।