राजगढ़। मड़िहान थाना के भवानीपुर गांव में एक किसान के गेहूं के खेत में सोमवार को 12 बजे दिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से सात बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बावजूद दमकल न पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने राजगढ़ क्षेत्र के पुलिस चौकी पर अग्निशमन यन्त्र रखवाने की मांग की है। राजगढ़ क्षेत्र में गेहूं की फसल जलने की यह चौथी घटना है। सोमवार की दोपहर में राजगढ़ विकासखंड के अंतर्गत भवानीपुर गांव में किसान रामवृक्ष की तैयार गेहूं की फसल शॉर्ट सर्किट की वजह से पूरी तरह से जल गई।