फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिरात्री पर छह जोड़ों की हुई शादी

विज्ञापन
शिवरात्रि पर राजगढ़ में छह जोड़ों की हुई शादी
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के खोराडीह के असुरेन तालाब स्थित शिव मंदिर परिसर में रामेश्वरम सेवा समिति की ओर से दर्शन पूजन के बाद छह जोड़ों की शादी कराई गई। एसडीएम मड़िहान सविता यादव ने आशीर्वाद एवं प्रमाणपत्र देकर दूल्हा दुल्हन की विदाई की। खोराडीह के प्रधान रामेश्वर सिंह ने कुछ वर्षों पूर्व सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया था। उनके प्रयास से हर वर्ष सामूहिक विवाह कराया जाता है। इसमें ग्रामीणों का भी सहयोग मिलता है। शादी समारोह में खंड विकास अधिकारी आरसी राम ,एडीओ पंचायत राजेश, दिव्य सिंह, आयोजक रामेश्वर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें