दुद्धी(सोनभद्र)। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को डीसीएफ कालोनी स्थित गोंडवाना भवन में हुई। इसमें सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई। आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया गया। मुख्य अतिथि अमरेंद्र बहादुर भारती, डॉक्टर जगन्नाथ पाल, मंडल इंचार्ज राम विचार गौतम व सुबोध राम रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक चकिया जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने की। जिलाध्यक्ष बी. सागर, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष देवी शरण भारती, दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष बर्फी लाल गौतम, राकेश रोशन जोन प्रभारी, संजय भारती, मनोज भारती, सुरेंद्र, वीरझन पनिका, बाबूलाल पनिका, रामनारायण गोड, नंदू प्रसाद मौजूद रहे।