फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकर प्लेट बेतरतीब, राहगीर हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के जोपा -रामपुर घाट पर स्थित पीपापुल पर चकर प्लेट बेतरतीब हो जाने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इससे चलते पीपापुल पर किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा पीपा पुल के रख रखाव और व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विकास खंड छानबे के इसी पीपा पुल पर पिछले वर्ष दुर्घटना हुई थी, जिसमें दो जाने चली गई थी । पीपा पुल के पास चकर प्लेट इधर उधर हो जाने के कारण वाहन फंस जा रहे है और लोग परेशान भी हो रहे है। ग्रामीणों ने कई बार चकर प्लेट ठीक करने की मांग लोक निर्माण विभाग भदोही से किया लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। पीपा पुल का संचालन जनपद भदोही संत रविदास नगर के लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष शशिशंकर मिश्र, जनार्दन प्रसाद पाठक, भूपेन्द्र शुक्ला, शशि भूषण पाठक, शिव कुमार दुबे, प्रेम शंकर मिश्रा, रमाशंकर पांडेय आदि ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चकरप्लेट ठीक कराने की मांग किया है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें