अहरौरा। क्षेत्र के मेहंदीपुर वार्ड से समाजवादी पार्टी के टिकट पर सभासद का चुनाव लड़ रहे श्याम पटेल को सोमवार की दोपहर पुलिस ने उसके घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि उनके विरुद्ध एमबी एक्ट में सोनभद्र कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था। इसकी जानकारी होने पर उसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार को घर पर रहने की जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।