फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों के समर्थन में गसपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। गरीब सामना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। रसोइयों के मानदेय बढ़ाने को लेकर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। गरीब सामना पार्टी ने रसोइयों के सात माह के बकाए भुगतान को तत्काल दिए जाने व उनका मानदेय एक हजार से बढ़ा कर दस हजार करने को लेकर सैकड़ों रसोइयों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रसोइयों के समर्थन में एक हजार में दम नही दस हजार से कम नही के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनवर अली सागर ने कहा कि अगर रसोइयों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो गरीब सामना पार्टी आंदोलन करेगी। इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका द्वारा पटरी व्यवसाइयों का शोषण बंद करने, भीषण गर्मी में बिजली विभाग द्वारा बिजली कटौती का विरोध, आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों को स्वतंत्र अधिकार देना, अन्य राज्यों की भांति पुलिस, पीएसी यूनियन का गठन करना आदि मांग किया तथा जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में संजीदा बेगम, सुशीला देवी, सुमन गुप्ता, शकुंतला देवी, जगीना बेगम, भगौती प्रसाद, कौशल्या देवी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें