अदलहाट पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर और चोरी का सामान। स्रोत- पुलिस
क्षेत्र के इब्राहिमपुर आईटीआई गेट के पास से बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से छह सबमर्सिबल पंप व छह सोलर पैनल बरामद किए। थानाध्यक्ष अदलहाट अजय सेठ ने बताया कि क्षेत्र के उलहोपुर गांव निवासी रामप्रकाश सिंह के कुएं में लगा सबमर्सिबल दो अप्रैल को चोरी हो गई थी। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। चोरी के आरोप में प्रदीप पटेल , प्रियांशु कन्नौजिया, विकास पटेल, राकेश पटेल निवासी ग्राम बड़भुईली थाना अदलहाट को गिरफ्तार किया गया है। संवाद