मिर्जापुर। जिले में शनिवार को सीबीएसई की 12वीं की गणित विषय की परीक्षा हुई। गणित के प्रश्नों में परीक्षार्थी काफी देर तक उलझे रहे। इस परीक्षा में मिर्जापुर व भदोही के केंद्रों में कुल 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
गणित की परीक्षा में मिर्जापुर के केंद्रों में पंजीकृत 1333 परीक्षार्थियों में से 1303 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 30 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार भदोही के केंद्र में पंजीकृत 587 विद्यार्थियों में से 579 परीक्षा में शामिल हुए और आठ अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 1920 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1882 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 38 अनुपस्थित रहे। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर व डैफोडिल्स की प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूूर्ण तरीके से संपन्न हुई।