जिले में बुधवार को आठ केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में 281 व दूसरी पाली में 87 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षा हुई। पहली पाली में ओलियर घाट स्थित मदरसा अरबिया में पंजीकृत 111 मेंं से महज 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, अरबिया सुहेलिया में 27, मदरसा रजा ए मुस्तफा में 22, मदरसा रजा ए रसूल में 38, मदरसा बदरूल इस्लाम में नौ, मदरसा नूरे निस्वां बंगला देवरिया में 18, इस्लामिया इंटर काॅलेज में 118 व मदरसा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दामोदरपुर में 20 परीक्षार्थी परीक्षा नही दिए। वहीं, दूसरी पाली में 87 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें मदरसा अरबिया में 16, मदरसा अरबिया सुहेलिया में पांच, मदरसा रजा-ए-मुस्तफा में 15, मदरसा नूरे निस्वां बंग्ला देवरिया में 13, इस्लामियां इंटर काॅलेज में 31 व मदरसा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दामोदरपुर केंद्र के अनुपस्थित परीक्षार्थी शामिल है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट व आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपंन्न हुई।