फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए जिले में बने 35 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 35 केंद्रों में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल को जिला धान खरीद अधिकारी बनाया गया है। उधर, जिले में धान खरीद के लिए 13 और केंद्र बढ़ाने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन

इस बार जिला सूखा के बाद बारिश की समस्या से जूझ रहा है। अब इसी मौसम में धान खरीद की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इस बार जिले के 86514 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के अनुरूप धान की रोपाई हो गई है। इस बीच जिला खाद्य एवं विपणन विभाग ने धान खरीद की तैयारी भी शुरू कर दी है।
धान खरीद के लिए फिलहाल जिले में 35 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 19 तथा भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र शामिल हैं। इसमें से सदर तहसील क्षेत्र में खाद्य विभाग के पांच, पीसीएफ के एक तथा खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र खोलने की तैयारी है। इसी प्रकार चुनार तहसील क्षेत्र में खाद्य विभाग के तीन, पीसीएफ के 10 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र खोलने की योजना है। लालगंज तहसील क्षेत्र में खाद्य विभाग के चार व पीसीएफ के पांच केंद्र खोले जाएंगे। इसी तरह से मड़िहान तहसील क्षेत्र में खाद्य विभाग के दो तथा पीसीएफ के तीन क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, इस बार धान खरीद के लिए एक केंद्र प्रभारी को एक केंद्र की ही जिम्मेदारी दी जाएगी। धान खरीद की तैयारी तेज करने के लिए अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह का कहना है कि शासनादेश के क्रम में एक नवंबर से धान की खरीद की जाएगी। विभाग की तरफ से इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। खरीद केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। शीघ्र ही केंद्र प्रभारियों की भी तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें