पटेहरा। विकास खंड क्षेत्र के हड़ौरा गांव में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के लिए घर घर हो रहे सर्वे में बूथ संख्या 41, 42 में 422 मतदाताओं में 343 मतदाता अपने बताए पते पर नहीं मिले। संपर्क करने पर पता चला कि कोई दूसरे गांव में रहता है तो कोई नगर में रहता है। अब उनका नाम इस गांव की मतदाता सूची से हटाया जाएगा। बीएलओ शिव प्रकाश सिंह ने अपनी लिखित रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एडिओ पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र दूबे ने बताया कि हड़ौरा के भाग संख्या 41, 42 के मतदाता सूची में कुल 422 मतदाता थे जिनमे 343 नाम बीएलओ के रिपोर्ट से हटाए जायेंगे। अब मात्र 79 मतदाता ही सूची में शेष रहेंगे।