बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं को प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए सोमवार को लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती स्कूल में जिले के दो सौ सीटों के लिए काउंसिलिंग हुई।
इस दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। 569 अभ्यर्थियों में से 338 अभ्यर्थियों ने काउसिलिंग में भाग लिया।
अभ्यर्थियों के प्रत्येक प्रमाण पत्रों का मिलान किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी किरन बाला सिंह,मनोज यादव, राम मिलन यादव रहे।