फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में छात्र व छात्राओं को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में भारती उच्चतर माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय लालगंज में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया। मंगलवार को आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में निबंध, हैंडवॉश, मानव श्रृंखला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को प्रथम ,द्वितीय, तृतीय के साथ सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. संजय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबकुछ है। सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों के अंदर साफ सफाई के प्रति जागरूकता ला रही है। विद्यालय में सप्ताह भर चले स्वच्छता कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.संजय सिंह ने कहा कि बच्चे भविष्य है। बचपन से ही स्वच्छता के प्रति सजगता से विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है। डा. हिमांशु चतुर्वेदी ने हैंडवाश की जानकारी देते हुए कहा कि इससे पेट की बीमारी नहीं होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव व आभार विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विजय शंकर पांडेय ने किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सचिन तिवारी, द्वितीय प्रियांशू मौर्य व तृतीय विकास पटेल ने प्राप्त किए। इस अवसर मनोज कुमार ,रविकांत शुक्ला, रविदास, अरविंद, अल्का श्रीवास्तव, अर्पणा, प्रीति मिश्रा ,तौलन आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें