फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के दिए निर्देष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस लाईन में अपराध गोष्ठी का आयोजन कर जनपद के कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी। इस दौरान अपराध नियन्त्रण, कानून-व्यवस्था एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत समस्त अधिकारीगण को आवश्यक निर्देश दिये गए। पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत समस्त आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण करें। विगत के चुनावों में गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करेंगे। कहा कि समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थानाक्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षात्मक कार्यवाही समय से पूर्ण कर लेंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी के द्वारा अपने कार्य में लापरवाही/शिथिलता बरतने पर उसके विरूद्ध कार्यवाही करायी जायेगी। उन्होंने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कराये जाने के लिए निर्देशित किया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर हितेन्द्र कृष्ण, प्रतिसार निरीक्षक गोरख नाथ सिंह, निरीक्षक सुधीर सिंह सहित समस्त थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें