फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के हजारों गरीब बच्चे पढ़ेंगे अंग्रेजी विद्यालयों में

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत इस वर्ष करीब तीन हजार गरीब बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला होगा। इसके लिए एक से 31 मार्च तक ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण होगा। 30 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश संबंधी पूरा कार्य 30 अप्रैल तक पूरा कर देना है। इसके लिए समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। जिले भर करीब चार सौ निजी विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालय भी शामिल हैं। आरटीई के तहत इनमें विद्यालयों में इस वर्ष तकरीबन तीन हजार बच्चों के प्रवेश का अनुमान है। पिछले वर्ष यह संख्या 1977 थी। इस योजना के तहत गरीब बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश होगा। इसके बाद बच्चा कक्षा आठ तक की शिक्षा उसी विद्यालय में नि:शुल्क प्राप्त करेगा। योजना के तहत सरकार की ओर से विद्यालय को अधिकतम पांच हजार रुपये प्रतिवर्ष शुल्क के रूप में दिए जाएंगे। साथ ही अभिभावकों को बच्चे की पुस्तकों और यूनिफार्म के लिए प्रतिवर्ष पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें