फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ 37 लाख से गंगा नदी पर बनेगा पीपापुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार ने गांगपुर, मिर्जापुर से बटेवर-वाराणसी तक पीपा पुल बनाने को मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय मंत्रीअनुप्रिया पटेल के प्रयास से पीपा पुल निर्माण कार्य कराये जाने की स्वीकृति मिल जाने से ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित स्थान पर पीपा पुल स्वीकृत हो जाने से मात्र 10 किलो मीटर का सफर तय कर वाराणसी पहुंचा जा सकेगा। एक करोड़ 37 लाख 53 हजार की धनराशि से चालू वित्तीय वर्ष इस पीपा पुल का निर्माण होगा। हर्ष व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, अपना दल (एस) डा0 अनिल सिंह पटेल, मेघनाथ पटेल, रामकुमार विश्वकर्मा, धनन्जय सिंह, कमलेश सिंह, जवाहिर सिंह प्रधान, डा0 विजय कुमार सिंह आदि प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें