मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर एक के पटरी का सारा स्लीपर जर्जर होने पर उसे बदलने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को अधिकारियों की निगरानी में कर्मचारियों ने स्लीपर बदलने का कार्य शुरू कर दिया। जिससे एक नंबर प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनें किसी हादसे का शिकार नहीं हो सके। बता दें कि एक नंबर प्लेटफार्म के रेलवे ट्रैक पर लगे सारे स्लीपर जर्जर हो गए थे। जिससे उस ट्रैक पर ट्रेन आने में परेशानी हो रही है। रेल प्रशासन के सीएम आई मीणा ने बताया कि प्लेटफार्म पर लगभग तीन सौ स्लीपर बदलने का काम किया जा रहा है। एक दो दिनों के अंदर सारे स्लीपर बदल दिए जाएंगे।