फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना नागेश्वर नाथ महादेव का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रक्षाबंधन पर नगर के पेहटी का चौराहा स्थित नागेश्वर नाथ महादेव का धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। मंदिर को झलरों से सजाया गया था। मंदिर में भोलेनाथ को हलवा, घुघरी, भांग, ठंढई, फल व मिष्ठान का भोग लगाकर आरती उतारी गई। भजनों से वातावरण गुंजायमान रहा। भक्तों को कमेटी की ओर से प्रसाद बांटा गया। शाम आठ बजे मंदिर का पट खुलते ही हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किया गया। मंदिर में दर्शन व पूजन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस मौके पर पुजारी महेश दुबे सहित अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पटेल, जीतेंद्र सिंह, विजय सिंह, नरेंद्र गुप्ता, अंकित अग्रहरि, सिंजल, डल्लू गोपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें