मिर्जापुर। पीआरडी जवानों ने बुधवार को बैठक कर अपनी समस्याओं की तरफ होमगार्ड एवं पीआरडी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए वेतन बढ़ाए जाने की मांग की है। होमगार्ड मंत्री को भेजे गए पत्रक में जवानों का कहना है कि अधिकारियों के आवास एवं तिराहो व चौराहो पर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाए जाने के बावजूद उचित पारिश्रमिक नही मिल पा रही है। पीआरडी जवानों ने होमगार्ड मंत्री को भेजे गए पत्रक में नियमित करने के साथ ही वेतन बढ़ाए जाने, दुर्घटना में मृतक आश्रितो को मुआवजा व नौकरी दिए जाने, ट्रेनिंग सुदा जवानों को नियमित ड्यूटी प्रदान किए जाने, होमगार्ड व पीआरडी जवानों को एक बराबर ड्यूटी कराए जाने की मांग की। बैठक में सीताराम यादव, रामलाल चौधरी, रामलखन सिंह, लवकुश, राजेन्द्र प्रसाद, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।