विन्ध्याचल । विंध्याचल पुलिस ने क्षेत्र के महुवारी कला गांव के पास सोवमार की दोपहर पटिया वं बोल्डर लदे दो ट्रैक्टर को पकड़कर अष्टभुजा चौकी में खड़ा कराते हुए खनिज विभाग एवं आरटीओ को सूचना दे दी। विंध्याचल निरीक्षक अविनाश सिन्हा ने बताया कि वह सोमवार की शाम चार बजे क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान एक पटिया लदा हुआ एक ट्रैक्टर आते हुए दिखाई दिया। जिसे रोककर उसका परिमिट मांगा तो चालक कुछ नहीं दिखा पाया। कुछ देर जाने पर बोल्डर लादकर दूसरा ट्रैक्टर आते हुए दिखाई दिया। उसे भी पकड़कर कागजात मांगा तो वह भी नहीं दिखा पाया। दोनों के पास कोई कागजात नहीं होने पर उन्हें पकड़कर अष्टभुजा चौकी में खड़ा कराते हुए खनिज एवं आरटीओ विभाग को सूचना दे दिया।