फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी पीढ़ी की खुशहाली को लगाए पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर । प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में पांच पौधे अवश्य लगाए। भावी पीढ़ी की खुशहाली के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। जिले को खुशहाल बनाने के लिए दस लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। अमरावती स्थित नालंदा महाविघालय में विंध्य हेरिटेज फाउंडेशन तथा भारत विकास परिषद भागीरथी के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक डा. प्रभाकर दुबे ने कहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के चलते पृथ्वी पर बढ़ते तापमान को वृक्षारोपण करके ही संतुलित किया जा सकता है। इसके लिए जिले में 5 लाख पौधे 15 अगस्त को रोपित किया जायेगा, इसके अलावा जिले में इस वर्ष करीब 10 लाख पौधे रोपित किए जा रहे हैं । कहा कि विकास के नाम पर उजड़ती हरियाली के कारण ही पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण को केवल पौधरोपण कर के ही बचाया जा सकता है । कहा कि बढ़ती आबादी के चलते इमारतों का तेजी से विस्तार हो रहा है । सड़क, रेलवे लाइनों का तेजी से विस्तार हो रहा है । जबकि आबादी के बीच से हरियाली सिकुड़ती जा रही है । पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने के कारण मानव तमाम विकारों से जकड़ता जा रहा है। ज्ञानंदा महाविद्यालय की प्रबंधक डा. शीला सिंह ने कहा कि मानव अपने स्वार्थ के चलते हरे भरे पेड़ों की कटान करके अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहा है, जब शुद्ध हवा और पानी ही नहीं होगा तो जीवन की कल्पना करना बेमानी है । प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम पांच पौधा लगाना चाहिए। रमेश मालवीय ने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध हवा ही नहीं देते वह भूमिगत जल की व्यवस्था भी करने के साथ हर जीवधारी का परम मित्र है। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवमं कजली गायिका अजीता श्रीवास्तव ने कहा कि एक -एक वृक्ष अगर इंसान लगाए तो एक ही दिन में सवा सौ करोड़ से अधिक वृक्ष धरती पर लग जायेंगे । इस दौरान ललित खंडेलवाल, गोपी मोहन अग्रवाल,विनोद केसरवानी, पशुपतिनाथ टंडन, आशीष गुप्ता, सुरेश तिवारी, पंकज खत्री, सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें