विंध्याचल। उपमुख्यमत्री केशव प्रसाद मौर्या ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले रविवार की सुबह दस बजे विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उपमुख्यमंत्री को पुरोहित चित्रसेन मिश्रा ने दर्शन पूजन कराया। इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवता के दर्शन पूजन कर हवन कुंड कि परिक्रमा कर पून्य के भागी बने। इसके पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।