फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जुलूस निकाल जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुल के पास फीता काटने के विरोध में शुक्रवार की देर शाम भाजपा नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला। जुलूस निकालकर समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नुक्कड़ सभा कर कहा कि देश प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य को देख समाजवादी पार्टी घबरा रही है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का यह कृत्य उनके गंदी राजनीति का परिचायक है जिसका जबाब आगामी लोक सभा चुनाव मे जनता इस बार उन्हें फिर देगी। सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी नही चाहती कि नगर क्षेत्र का विकास हो जबकि देश के प्रधानमंत्री का एक ही मकसद है कि देश भर में विकास हो और वह अपने उद्देश्य को पूर्ण करने में पूरी तनमयता से लगे हुए हैं उनके द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य को देख अन्य राजनैतिक दलों में हलचल मच गई है। नगर अध्यक्ष के अलावा भरत जौहरी, रमेश चंद्र साहू, चंद्रहास गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, मुनीब चौहान, विजय बहादुर बिंदु आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें