फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लुटेरों की तलाश में भटक रही पुलिस की 30 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कैश वैन लूट कांड में जिले की 30 टीमों के अलावा एसटीएफ और अन्य टीमें इस समय प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि अभी तक बदमाश टीम के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। मामले में सीओ सिटी को भी निलंबित कर दिया गया है। इससे तो लग रहा है कि अभी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

12 सितंबर को दिन में 12 बजकर 50 मिनट पर दो बाइक सवार चार बदमाश कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 35 लाख रुपये लूट ले गए। मामले में जिले की 30 टीमें लगी है। इसके अलावा एसटीएफ की टीम भी लगी है। जिले में सीसी टीवी फुटेज व सर्विलांस से छानबीन के बाद अधिकांश टीमें जिले के बाहर गैर जिलों में मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दे रही है। दबिश देकर कई लोगों को उठाया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है, पर लूट कांड को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। वहीं कुछ लोगों के उठाकर पूछताछ करने पर चर्चा हो रही है कि पुलिस कुछ बदमाशाें को पकड़ ली है। चार मुख्य आरोपियों में पुलिस को सफेद शर्ट पहने आरोपी की फोटो सबसे साफ मिली है। ज्यादा संभावना है कि पुुलिस उसको पकड़ने में सबसे पहले सफल होगी। उसके पकड़े जाने पर अन्य अपराधी पकड़े जाएंगे। फिलहाल जिस तरह से मामले में अब चार पुलिसकर्मियों के बाद सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को भी निलंबित कर दिया गया है। उससे तो यही लग रहा है कि पुलिस के हाथ अभी खाली है। अभी कोई बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें