फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीबीएसई की हिंदी की परीक्षा में 28 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीबीएसई की मुख्य विषयों में शामिल हिंदी की कोर व इलेक्टिव की सोमवार को परीक्षा हुई। हिंदी की परीक्षा के लिए पंजीकृत 901 विद्यार्थियों में से 890 परीक्षा में शामिल हुए। बाकी 11 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार 10वीं की संस्कृत विषय की एक केंद्र पर परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए पांच विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल रहे। इसी प्रकार जोन के भदोही जिले में हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 701 विद्यार्थियों में से 684 परीक्षा में शामिल हुए और 17 अनुपस्थित रहे। सिटी कोऑर्डिनेटर कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी परीक्षाएं सीसी कैमरे और वाॅयस रिकार्डर की निगरानी में हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें