मिर्जापुर। लालगंज राजमार्ग पर लगभग 16 लाख रुपये मूल्य का 619 क्विंटल चावल पकड़े जाने पर मंडी सचिव ने शुक्रवार को मंडी शुल्क तथा जुर्माना के रूप में 265815 रुपये वसूल किया है। दो ट्रकों पर चावल लादकर मध्य प्रदेश से गाजियाबाद जा रहा था। जिले मंडी सचिव ने बृहस्पतिवार को पकड़ लिया था।
मंडी सचिव रविकांत ओझा ने बताया कि प्रति क्विंटल 2600 रुपये की दर से चावल के मूल्य आंकलन किया गया है। एक ट्रक पर 310 क्विंटल और दूसरे पर 309 क्विंटल चावल लदा हुआ था। चालक के पास मंडी में प्रवेश से संबंधित कागजात नहीं थे। उन्होंने बताया कि वे बृहस्पतिवार की रात निरीक्षण पर निकले थे। लालगंज राजमार्ग पर दो ट्रकें दिखाई दीं। जिस पर चावल लदा हुआ था। उन्होंने उसे रोका और चालकों से परिवहन प्रपत्र मांगा। ट्रक पर मौजूद चालक मंडी से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों ट्रकों को जंगीरोड स्थित मंडी परिसर ले जाया गया। बाद में जुर्माना और मंडी शुल्क समेत 265812 रुपये वसूल किया गया।