फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संगमोहाल के पास सोमवार को स्कूटी सवार युवती की सोने की चेन छीनने की कोशिश करने के आरोपी 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में बसही के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर दिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। उसे इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि भैंसहिया टोला निवासी इनामी विकास हेला ने सोमवार को सुबह एक बाइक चोरी करने के बाद दोपहर एक बजे संगमोहाल में मुसद्दी धर्मशाला के पास स्कूटी सवार महिला का चेन छीनने का प्रयास किया। इससे मां के साथ जा रही युवती स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसका इलाज ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में चल रहा है। पुलिस को सीसी कैमरे की मदद से स्कूटी सवार से छिनैती करने वाले की पहचान करने में मदद मिली। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर एएसपी सिटी नितेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम 25 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ने में जुट गई। कटरा कोतवाली पुलिस मंगलवार को बसही के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देख विकास हेला ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। इस बीच पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लग गई। मुठभेड़ में घायल विकास को पुलिस इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले गई। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद हुई। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि युवती की चेन छीनने का प्रयास करने के आरोपी इनामी विकास हेला को मुठभेड़ में पकड़ा गया है। विकास पहले भी चोरी व लूट की घटनाओं में जेल जा चुका है। बीते जुलाई माह में वह जमानत पर जेल से छूटा था। सोमवार को चोरी की बाइक से युवती की चेन छीनने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें