मिर्जापुर। वन और अन्य विभाग मिलाकर मिर्जापुर मंडल में इस बार 2.49 करोड़ पौधे लगाएंगे। इसके तहत वन विभाग एक करोड़ 32 लाख और बाकी विभाग एक करोड़ 17 लाख पौधे लगाएंगे।
मंडल में मिर्जापुर को 8834461, भदोही को 1259760 तथा सोनभद्र जिले को 14814479 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर क्षेत्र मनीष मित्तल ने बताया वन समेत सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। विभागों द्वारा पौधरोपण की कार्ययोजना संबंधित प्रभागीय वनाधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। जल्दी ही विभागों को मांग के अनुसार संबंधित पौधशालाओं से पौधे उपलब्ध कराएं जाएंगे। पौधरोपण के लिए पर्यावरण, ग्राम्य विकास, राजस्व, पंचायत राज विभाग, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, परिवहन, रेलवे, रक्षा, उद्यान आदि विभागों को जिम्मेदारी दी गई है।