शारदीय नवरात्र मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कानूनी परेशानी होने पर अब भटकना नहीं पड़ेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विंध्याचल में 10 से 19 अक्तूबर तक 24 घंटे विधिक सेवा शिविर संचालित किया जाएगा। श्रद्धालु यहां अपनी कानूनी समस्या दर्ज कराने के साथ निशुल्क सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इसका उद्घाटन 10 अक्तूबर की शाम छह बजे जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार समेत न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने ने बताया कि श्रद्धालुओं को विधिक योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी पंफलेट के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्र) की विंध्याचल, कालीखोह, अष्टभुजा और मां तारा मंदिर क्षेत्र के साथ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर ड्यूटी लगाई गई है। संवाद