मिर्जापुर। कोविड-19 के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगातार आमजन को जागरूक करने के साथ जारी कोरोना कर्फ्यू का कराया रही है। इस दौरान मास्क न लगाने व नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत समस्त थाना क्षेत्रों में संबंधित अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों द्वारा आमजन को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, मास्क पहनने व सेनेटाइजर का प्रयोग करने, शासन/ जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 से रोकथाम के लिए जारी निर्देशों का पालन करने, अपने घरों में रहने की अपील की गई। इस दौरान मास्क चेकिंग की गई। जरूरतमंदों को मास्क वितरण किया गया। मास्क न लगाने/ गाइड लाइन का पालन न करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। शनिवार की रात से रविवार की शाम तक 239 व्यक्तियों से एक लाख 29 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूला गया।