फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 25 दान पात्रों से मिले 22.64 लाख

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी मंदिर छत स्थित  पंडा समाज कार्यालय में नोटों की गणना करते कर्मचारी।- संवाद।
विज्ञापन
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र के पहले मां विंध्यवासिनी मंदिर एवं काली खोह एवं अष्टभुजा मंदिर में लगे सभी दान पात्रों को मंगलवार की सुबह 10 बजे गिनती के लिए खोला गया। देर शाम तक तक गणना पूरी हुई। नायब तहसीलदार सदर गरिमा यादव की देखरेख में मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगे दान पात्रों की गिनती मंदिर के छत पर बने श्री विंध्य पंडा समाज कार्यालय में पुलिस सुरक्षा के बीच हुई। 25 दान पात्रों से 22.64 लाख मिले। इसको विंध्य विकास परिषद के अध्यक्ष जिलाधिकारी के खाते में जमा किया गया। इस दौरान विंध्य विकास परिषद के लिपिक ईश्वर दत्त त्रिपाठी, अमीन संग्रह सूरज सोनकर, विजय शंकर दुबे, हरेंद्र दुबे, प्रदीप दुबे, चंद्रपाल सिंह, संजय श्रीवास्तव, चंद्रशेखर यादव, सुभाष चंद्र शुक्ला, राकेश सोनकर, महेश सोनकर सहित कई अन्य लोग मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें