मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रविवार को नगर के रैदानी कालोनी सांई आंचल मंदिर के पास अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। राबिनहुड आर्मी और विंध्य फाउंडेशन सस्था के सहयोग से आयोजित शिविर में 22 यूनिट रक्तदान हुआ। 30 लोगों ने पंजीकरण कराया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। राज्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान से लोगों का जीवन बचता है, इसलिए हर किसी स्वस्थ इंसान को इस नेक काम में आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है।
दोपहर में धूप और उमस के बाद रक्तदाता महादान करने आते रहे। रक्तचाप और अन्य बीमारियों से पीड़ित कुछ लोगों का रक्त नहीं लिया जा सका। महिलाएं बड़ी संख्या में शिविर में पहुंची। ड्यूटी से लौट रहे बीएसफ जवान विजय शंकर भी शिविर में रक्त देने पहुंचे।
नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने रक्तदाताओं को संस्थाओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राबिन हुड आर्मी के आशीष अधिकारी, आशुुतोष दुबे, अमित गुप्ता, शिवम जायसवाल, शैलेंद्र यादव, मुकेश शर्मा, संतोष पटेल, सनी सोनी, रिजवान अहमद, ज्योति वर्मा, शालिनी सिंह, विंध्य फाउंडेशन की ओर से कृष्णानंद हैहयवंशी, अभिषेक साहू, शिवा, सौरभ सिंह, आशुतोष हैहयवंशी,विनय ऊमर , शशांक गुप्ता , दीपक सिंह , बालमुकुंद सिंह , हर्षित कसेरा , अक्षत गुप्ता , शिवा वर्मा , आदित्य बरनवाल ,संकेत त्रिपाठी ,अमन सेठ आदि रहे। ब्लड बैंक के जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता, डा. विशाल कुमार सिंह, काउंलर माला सिंह, लैब टेक्नीशियन प्रदीप कुमार, न्यूट्रीशियन मेडिकल कालेज ज्योति सिंह, शिवशंकर ने रक्तदान कराया।
.