कछवां। आदर्श नगर पंचायत में पॉलीथिन बिक्री पर रोक के बावजूद हो रहे बिक्री के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया गया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान एक गोदाम पर पॉलिथीन पाए जाने पर उसे सीज कर दिया गया। कछवां पुलिस और नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा हुए छापेमारी के दौरान बाजार में हड़कंप मचा रहा। छापेमारी की भनक लगते ही कुछ दुकानदार तो अपने दुकान का शटर गिराकर भाग खड़े हुए। छापेमारी के दौरान लवकुश लौकुस रस्तोगी गोदाम को सीज कर दिया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 जुलाई से पॉलीथीन प्रतिबंध की अधिसूचना जारी की गई थी। इसी अधिसूचना के क्रम में बीते कई महिनें से ईओ विनीत कुमार श्रीवास्तव व चेयमैन पंधारी कुमार यादव ने नगर के मुख्य बाजारों में पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर अभियान चलाया इसके तहत दुकानों से पॉलीथिन जब्त की गईं। इओ विनीत कुमार ने बताया कि कुछ दुकानदारों के यहां पालीथिन पाए जाने पर उनसे जुर्माना वसूलते हुए चेतावनी दी गई है। कहा भविष्य में यदि बिक्री पाई गई तो सख्त कार्रवाई किए जाएंगे।